दाई बाबा दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान:कोंडागांव में स्वास्थ्य परीक्षण कर दी मुफ्त दवाएं; जनप्रतिनिधियों ने सुनी समस्या

कोंडागांव में स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों के लिए दाई बाबा दिवस का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जिले के ओल्ड एज होम्स और आश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के लिए था। उनकी समस्या सुनने के लिए अधिकारी और उनके हेल्थ चेकअप के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद थी। नगर पालिका अध्यक्ष ने बुजुर्गों की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। डॉक्टरों की टीम ने बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जरूरतमंद बुजुर्गों को मुफ्त दवाएं दी गईं। कार्यक्रम में उनके रहन-सहन और भावनात्मक जरूरतों पर भी चर्चा हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने बताया कि सभी बुजुर्गों का विवरण रखा गया है। मितानिनें नियमित रूप से उनकी स्वास्थ्य जांच करेंगी। यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। कार्यक्रम के बाद कुछ बुजुर्गों को आश्रम भेजा गया। जो बुजुर्ग घर में रह सकते थे, उन्हें मितानिन बहनों ने घर तक पहुंचाया। स्वास्थ्य कर्मियों और मितानिनों ने पूरे कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *