सुकमा | शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्रदेश के 33 जिलों में चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके परिणाम घोषित करते हुए जिलेवार सूची विभागीय वेबसाइट www.eklavya.cg.nic.i n पर बुधवार को मुख्यालय द्वारा अपलोड किया गया है मेरिट सूची का प्रकाशन पृथक से किया जाएगा। आवेदक वेबसाइट पर दर्शित परीक्षा परिणाम में अपना नाम एवं रोल नंबर का मिलान कर लें। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास में स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति आवेदन प्रस्तुत करेंगे। दावा आपत्ति के लिए अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है।


