विधायक ने आदिवासी क्षेत्र में बैंक को उपयोगी बताया

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा जिले के निवासियों को बैंकिंग सेवाओं की सुविधा के रूप में एक नई सौगात मिली जब इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का शुभारंभ कलेक्टोरेट परिसर में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक चैतराम अटामी ने इस नए बैंक का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस उद्घाटन कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारीगण भी शामिल हुए, जिनमें इंडियन ओवरसीज बैंक के राज्य प्रमुख (वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक) गौरी शंकर नायक, मुख्य प्रबंधक गतिकृष्ण पाणिग्रहण, मार्केटिंग प्रमुख (वरिष्ठ प्रबंधक) बृजेश सिंह गौतम और नव नियुक्त शाखा प्रबंधक मोहन सहित अन्य स्टाफ उपस्थित थे। विधायक चैतराम अटामी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा दंतेवाड़ा जैसे आदिवासी बहुल और विकासशील जिले में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार न केवल आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं, महिलाओं और छोटे उद्यमियों के लिए आत्मनिर्भरता का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। इंडियन ओवरसीज बैंक की यह नई शाखा क्षेत्रवासियों के लिए एक नई उम्मीद बनकर सामने आएगी। इस मौके पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने भी कहा कि वित्तीय समावेशन और डिजिटल बैंकिंग के इस युग में ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता आवश्यक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *