दशकभर बाद कार्रवाई करते दिखा ​परिवहन विभाग की टीम

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा जिला परिवहन विभाग 10 साल बाद सड़क पर कार्रवाई करते हुए दिखा। सड़कों पर अंधाधुंध गति से वाहन चलाने अथवा वाहनों पर बेतरतीब तरीके से सामान लोडिंग करने वाले वाहनों पर कभी जिले में कार्रवाई नही की जाती है। विभाग ने पहली बार एक्शन लेते हुए असुरक्षित ढंग से बाहर निकले हुए पाइप और रॉड ले जारी वाहन पर मोटरयान अधिनियम के तहत 20 हजार रुपये का चालान काटा। इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी दी कि रोड सेफ्टी के तहत सड़कों को आमजनों के लिए सुरक्षित बनाने एवं लापरवाह वाहन चालकों पर लगाम कसने के लिए विभाग द्वारा आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। दंतेवाड़ा में आरटीओ विभाग के पास कर्मचारी नहीं हैं, उड़नदस्ता दल भी नहीं है। जिले में बड़ी संख्या में बिना किसी दस्तावेज के वाहन सड़कों पर चलते हैं, जिसमें सबसे अधिक संख्या ट्रैक्टरों की है। असुरक्षित तरीके से लोहे का समान ले जाते वाहन पर कार्रवाई करते हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *