एनएच निर्माण से स्कूली छात्राओं पर पड़ेगा प्रभाव

भास्कर न्यूज | बंडामुंडा राउरकेला से जराईकला तक बन रहे एनएच से इलाके में विकास की उम्मीदें जगी हैं। लेकिन इसका असर बंडामुंडा की छात्राओं पर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी केंद्रीय विद्यालय, रेलवे हाई स्कूल, फुलबारी नोडल हाई स्कूल और राधा स्वामी इंग्लिश स्कूल की छात्राओं को होगी। ये चारों स्कूल मुख्य सड़क किनारे हैं। एनएच निर्माण से हजारों छात्राओं और उनके अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। बंडामुंडा की घनी आबादी के बीच से एनएच गुजर रहा है। इससे छात्राओं को स्कूल आने-जाने में दिक्कत होगी। कई अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजना बंद करने की सोच रहे हैं। कुछ परिवार शहर छोड़ने की तैयारी में हैं। स्थानीय निवासी सुनीता देवी ने बताया, अब छोटे बच्चों को रोज एनएच पार कर स्कूल जाना पड़ेगा। हर वक्त तेज रफ्तार वाहनों का खतरा बना रहेगा। विद्यालय प्रशासन भी चिंतित है। लोगों का कहना है कि विकास जरूरी है, लेकिन बच्चों की सुरक्षा पहले होनी चाहिए। जिला प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इससे इलाके की बड़ी संख्या में छात्राएं असुरक्षित हो गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *