विश्व पर्यावरण दिवस आज, गांव में लगाए जाएंगे पौधे

गोधना | आदर्श ग्राम पंचायत अहम द्वारा आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत को विभिन्न प्रकार के पौधे मिले हैं। जिनका वितरण किया जाएगा। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर इन पौधरोपण किया जाएगा। पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार, उपलब्ध पौधों में शामिल है। कटहल 30 नग, आम 70 नग, जामुन 30 नग, अमरूद 70 नग, गुलमोहर 10 नग, आंवला 10 नग, शीशम 10 नग, काला शीशम 10 नग पौधे लगाए जाएंगे। ग्राम सरपंच अजय साहू ने बताया कि यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम पहल है। उन्होंने कहा िक पौधे पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा हैं। वृक्ष हमें स्वच्छ ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जो हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए। वृक्ष न केवल हमें छाया, फल और लकड़ी देते हैं, बल्कि हमारे जीवन की सांसों को भी शुद्ध करते हैं। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सरपंच अजय साहू की अध्यक्षता में किया जाएगा। ग्रामीण अपने घर या खेतों में पौधे लगाने के लिए पंचायत से संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *