जांजगीर| भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए ग्राम भारतीय सरस्वती शिक्षा विकास समिति, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा 10 दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्ग 5 जून से सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में शुरू होगा। इसमें जिले के विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिरों से आए नवाचार्य भाग लेंगे। प्रशिक्षण में शिक्षा के विविध आयामों पर गहन चिंतन और अभ्यास कराया जाएगा। इससे शिक्षकों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उद्घाटन समारोह 5 जून को प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ होगा। जिसमें जिले के विशिष्ट अतिथि व शिक्षा क्षेत्र के गणमान्यजन शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे श्री घनश्याम तिवारी (सहायक नोडल अधिकारी, जिला सहकारी बैंक), जबकि अध्यक्षता करेंगे श्री देव प्रसाद तिवारी (जिला सचिव, ग्राम भारती सरस्वती शिक्षा विकास समिति, जांजगीर-चांपा)। मुख्य वक्ता होंगे पुरंदन कश्यप, प्रांतीय सचिव (सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति, छत्तीसगढ़)। अन्य विशिष्ट अतिथियों में मनोज तिवारी (सेवा निवृत्त उच्च शिक्षक), डॉ. शुभम शुक्ला (जनरल मेडिसिन) और श्रवण कुमार कश्यप (उपाध्यक्ष, आयुष बाल कल्याण समिति, बिर्रा) शामिल रहेंगे।


