भजन कीर्तन के साथ हुई हनुमान जी की महाआरती

भास्कर न्यूज | तुस्मा ग्राम तुस्मा के बाड़ा पारा मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बन गया है। यहां हर मंगलवार को विशेष आयोजन होता है। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगती है। स्थानीय गायक मंडली जय राम और पवनसुत हनुमान के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो जाता है। भक्तजन भावविभोर होकर हनुमानजी की स्तुति में लीन हो जाते हैं। यह आयोजन ग्रामवासियों की एकता और सहयोग का प्रतीक बन गया है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी उम्र के लोग इसमें भाग लेते हैं। शाम को महाआरती की तैयारी होती है। मंदिर दीपों और फूलों से सजाया जाता है। आरती शुरू होते ही जय हनुमान ज्ञान गुन सागर की गूंज से वातावरण भर उठता है। ग्राम के बुजुर्गों के अनुसार यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। अब युवा वर्ग इसे और भव्य रूप देने में जुटा है। मंदिर समिति हर सप्ताह विशेष प्रबंध करती है। यह मंदिर न केवल भक्ति का केंद्र है, बल्कि गांव के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन गया है। शिव कुमार साहू ने कहा कि भजन-कीर्तन कर हनुमानजी से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इस अवसर पर कुंजराम पटेल, बरत राम साहू, दिलीप श्रीवास, तिलक कुंभकार, श्याम लाल साहू, कुलदीप वैष्णव, राजेश्वर साहू, अर्जुन प्रधान, भोले नाथ साहू, गजेंद्र दास वैष्णव, शत्रुहन दास वैष्णव, दीपक प्रधान, मुकेश श्रीवास और संतनू कुम्हार मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *