कवर्धा| शासकीय आयुर्वेद फार्मेसी रायपुर के उपसंचालक ने चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें मेडिसीन पेकर व स्वच्छक के पद शामिल है। प्राप्त आवेदन पत्र की जांच बाद पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। यह सूची रायपुर जिले के वेबसाइट raipur.gov.in पर अपलोड की गई है। 16 जून शाम 5 बजे तक आवेदक दावा आपित्त कर सकते हैं।


