ग्रामीणों ने मोबाइल टावर, सीसी रोड निर्माण और बोर खनन की मांग की

भास्कर न्यूज| धमतरी कोड़ेगांव रैयत के ग्रामीणों ने धमतरी विधायक ओंकार साहू को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने वन भूमि कक्ष क्रमांक 220 को ग्राम देवगुड़ी के लिए आरक्षित करने की मांग की। यह भूमि 1 हेक्टेयर की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन उनके पूर्वजों के देवी-देवताओं की आस्था से जुड़ी है। वे इसे ग्राम देवगुड़ी के रूप में उपयोग करना चाहते हैं। ग्रामीणों ने गांव में मोबाइल टॉवर लगाने, सीसी रोड निर्माण और बोर खनन की भी मांग रखी। विधायक ओंकार साहू ने ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सरपंच लक्ष्मी सोरी, सरिता कोर्राम, कांता कार्राम, भीमराम मरकाम, श्यामलाल सोरी, बिष्णु सोरी, कैलाश नेताम, भावसिंह नेताम, धीराज सोरी, शुजानंद नारम, देव मंडावी, राजद्यान सेवता, गोविंद यादव, परमानंद भेडावी, ध्रुव पडोटी, दिलीप शौरी और मनेश कोर्राम मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *