भास्कर न्यूज | धमतरी गायत्री परिवार की माताजी का जन्म शताब्दी समारोह 2026 में मनाया जाएगा। इसकी तैयारी के तहत नारी जागरण प्रकोष्ठ जिला धमतरी ने एक दिवसीय जिला स्तरीय नारी जागरण सम्मेलन किया। आयोजन गायत्री शक्तिपीठ धमतरी में हुआ। इसमें धमतरी, कुरुद, मगरलोड, नगरी और भखारा ब्लॉक की 300 से ज्यादा सक्रिय महिलाओं ने भाग लिया। खिलेश्वरी किरण ने कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को साड़ी और पुरूषों को गमछा भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जोन समन्वयक आदर्श वर्मा ने कहा कि महिलाएं अपनी क्षमता पहचानें। राष्ट्र निर्माण में जुटें। तभी युग परिवर्तन संभव है। अब नारी शक्ति के जागरण का समय आ गया है। आयोजन की मुख्य संयोजक गायत्री परिवार की जिला महिला प्रमुख और शक्तिपीठ की प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी खिलेश्वरी किरण रहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। उन्हें विकास और उन्नति का अवसर मिलना चाहिए। इससे गुरुदेव के सप्त क्रांति आंदोलन को गति मिलेगी। इसमें साधना, शिक्षा, स्वास्थ्य, नारी जागरण, पर्यावरण संरक्षण, कुरीति उन्मूलन और स्वावलंबन शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गामिनी साहू और नेहा सिन्हा ने किया। मंच पर आदर्श वर्मा, बीएल वर्मा, चेतन साहू, राजकुमार साहू, उगेश बंसोर, कौशल साहू, डॉ. रामचंद्र मेश्राम, लक्ष्मण यादव, वीरेंद्र सिन्हा, तरुण साहू, पुरुषोत्तम निर्मलकर, प्रदीप देवांगन, गीतांजलि साहू, रेखराम साहू, तीरथराम साहू, देवनारायण जैन, सुशीला छाटा, पुष्पा सिन्हा, रीता बाण्डे, बसंता निर्मलकर, पद्मनी साहू, संध्या साहू, सोहद्रा तारक, सविता साहू, नमिता देवांगन, रेखा सिंह मौजूद रहे। जिला समन्वयक दिलीप नाग ने जन्म शताब्दी समारोह अभियान की जानकारी दी। उन्होंने सभी से अभी से तैयारी में जुटने की अपील की। सम्मेलन में महिला वक्ताओं ने भी विचार रखे। कुरुद से साधना देवांगन, ओमकुमारी कंवर, कविता डड़सेना, तेश्वरी साहू, भखारा से चंद्रवती साहू, बबीता साहू, दुर्गेश नंदिनी सिन्हा, धमतरी से लक्ष्मी साहू, अनुसूइया सिन्हा, चित्ररेखा साहू और नगरी से महिलाओं ने अपने विचार रखे। पूर्व प्रबंध ट्रस्टी हर्षद मेहता ने भी संबोधित किया। सत संकल्प पाठ ट्रस्टी यशोदा साहू ने किया। प्रज्ञा गीत शकुन कश्यप और सहयोगियों ने प्रस्तुत किया।


