राजनांदगांव| शहर के नंदई चौक के पास चाकू दिखा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बसंतपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी दामेश साहू चौक में धारदार चाकू दिखाकर आसपास के लोगों को डरा धमका रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। आरोपी से चाकू जब्त कर उसे हिरासत में लिया। आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। दामेश साहू आदतन अपराधी है। जिस पर पूर्व में भी मामले दर्ज हैं।


