युवाओं को बड़े पदों तक पहुंचने का सपना देखना चाहिए: ओमप्रकाश साहू

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिला अस्पताल के पास साहू भवन में विधिक साक्षरता शिविर साहू अधिकारी-कर्मचारी संघ के सहयोग से लगाया। कार्यक्रम में अपर सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश साहू ने युवाओं को भारतीय संविधान, संशोधित कानून, पॉस्को अधिनियम, महिलाओं से जुड़े कानूनी प्रावधान, मोटर व्हीकल एक्ट, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और आबकारी अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने अपराध से बचने के उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि युवाओं को बड़े पदों तक पहुंचने का सपना देखना चाहिए। अगर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक या डीएफओ नहीं बन पाए, तो छोटे पद भी हासिल किए जा सकते हैं। पुलिस विभाग के महेन्द्र बंसोड़ ने कहा कि आज हजारों युवा कोचिंग क्लास में सालों से तैयारी कर रहे हैं। साहू संघ ने इन युवाओं के लिए बेहतरीन शिक्षक उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि अगर वे पूरी मेहनत से पढ़ाई करें तो सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने निशुल्क कोचिंग योजना की सराहना की। कहा कि यह योजना जरूरतमंद और वंचित बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायक है। इससे प्रेरित होकर उन्होंने स्टेशन पारा राजनांदगांव में सभी वर्गों के गरीब बच्चों के लिए निशुल्क प्रबुद्ध ज्ञान केंद्र शुरू किया है। कार्यक्रम में सैकड़ों प्रतिस्पर्धी युवा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *