महादेव का अभिषेक कर शहर में निकाली शोभायात्रा

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव श्री माहेश्वरी पंचायत, माहेश्वरी महिला मंडल एवं माहेश्वरी युवा मंडल ने माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस अर्थात महेश नवमी पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया। गुप्तेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया। दिनभर विविध आयोजन के साथ शाम को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न समाज एवं संगठनों ने चौक-चौराहों में स्वागत किया। श्री माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष एवं युवा समाज सेवी पवन डागा ने बताया माहेश्वरी भवन स्थित श्री गुप्तेश्वर महादेव का अभिषेक सुबह 9 बजे किया गया। सुबह 11 बजे वृद्धाश्रम में वृद्वजनों को भोजन वितरण किया गया। शाम 4 बजे माहेश्वरी भवन से शोभायात्रा निकाली गई। बाजे-गाजे एवं भजन के साथ शहर भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा वापस माहेश्वरी भवन पहुंची, जहां प्रसादी वितरण किया गया। जरूरतमंदों की सेवा ही असली माधव सेवा: पवन डागा ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा ही असली माधव सेवा है। इसी को चरितार्थ करते हुए रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर जरूरतमंदों को व्हील चेयर प्रदान की गई। वृद्धाश्रम में समाज के लोगों ने वृद्वजनों को भोजन परोसा और उनके साथ स्वयं भोजन किया। प्रसाद रूप में फलों का वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *