स्वास्थ्य केंद्रों में मनाया दाई-बबा दिवस, सुविधाओं की जानकारी दी

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शहर के स्वास्थ्य केंद्रों में बुधवार को दाई-बबा दिवस का आयोजन किया गया। शहरी पीएचसी मोतीपुर में महापौर मधुसूदन यादव, स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन पार्षद शैंकी बग्गा, वार्ड पार्षद कमलेश बन्धे, पार्षद मनोहर यादव आदि शामिल रहे। इस स्वास्थ्य शिविर में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे महापौर मधुसूदन यादव ने अपने उद्बोधन में शासन-प्रशासन द्वारा जनता के लिए संचालित इस स्वास्थ्य शिविर को आमजन के लिए कल्याणकारी बताया एवं अधिक से अधिक संख्या में इससे लाभान्वित होने, अपने घर परिवार एवं आसपास के लोगों को भी लाभान्वित करने के लिए आव्हान किया। उन्होंने उपस्थित जनता से संवाद करते हुए इस हेल्थ मेले में दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से बेहतर सेवा देने के लिए सराहना की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, डॉ. विकास राठौर, डॉ. पूजा मेश्राम, डॉ. शैलेष जोशी, डॉ. दीपांशु शर्मा, शहरी सुपरवाइजर कौशल शर्मा, पंकज झा, नूतन साहू, मंजू साहू, अरविंद वर्मा, नेतराम मंडावी आदि मौजूद रहे। बेहतर स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने अपने संबोधन में बताया कि जिले में आम लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में हर बुधवार को होने वाले मेले के अंतर्गत 4 जून को दाई-बबा दिवस का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य समुदाय स्तर पर बुजुर्गों के सम्मान व स्वास्थ्य सेवाओं की पहुच को सुदृढ़ करना हैं। इसके लिए दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *