अंिबकापुर | संस्कार भवन में संस्कार भारती जिला सरगुजा इकाई की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक भगवानदास बंसल और प्रांत महामंत्री हेमंत माहुलीकर मौजूद रहे। बैठक में वर्ष 2025 से 2027 तक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रंजीत सारथी को अध्यक्ष बनाया गया। पंकज गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष बने। अर्चना पाठक को महामंत्री और माधुरी जायसवाल को सह महामंत्री का दायित्व मिला। कोष प्रमुख की जिम्मेदारी डॉ. अंचल सिन्हा को दी गई। सह कोष प्रमुख दिनेश अग्रवाल बने। प्रचार-प्रसार प्रमुख अनिता मंदिलवार को बनाया गया। मंचीय कला विभाग संयोजक गोपाल पांडेय बने। दृश्य कला विभाग की जिम्मेदारी आनंद कुमार गुप्ता को मिली। साहित्य विभाग संयोजक डॉ. सपन सिन्हा बने। लोककला और जनजातीय कला विभाग संयोजक विजय सिंह दमाली को बनाया गया। कला धरोहर (पुरातत्व) विभाग की जिम्मेदारी आनंद सिंह यादव को दी गई। डॉ. योगेन्द्र सिंह गहरवार को संरक्षक बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर पूनम दुबे ‘वीणा’ और पूर्णिमा पटेल को नियुक्त किया गया। मंत्री के रूप में विनोद हर्ष, राजेश बाबू और संतोष दुबे को जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य में डॉ. उमेश पांडेय, आशा पांडेय को शामिल किया गया। संस्कार मित्र के रूप में रामनारायण सिंह, शिवब्रत पावले, फलेन्द्र सिंह, तिवारी पैकरा, दिनेश केहरी, दिनेश सिन्हा, कृष्ण कुमार शर्मा और मुकुंदलाल साहू को दायित्व सौंपा गया।


