सरगुजा बास्केटबॉल लीग में छह टीमों ने दर्ज की जीत

अंबिकापुर | गांधी स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय सरगुजा बास्केटबॉल लीग के दूसरे दिन छह मुकाबले खेले गए। सभी मैचों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। सुबह के मैचों में नगर निगम सभापति हरविंदर सिंह टिन्नी, एमआईसी सदस्य मनीष सिंह, विपिन पांडे, जितेंद्र सोनी, इंजीनियर सोमनाथ सिंह और पार्षद शैलेश सिंह शैलु मुख्य अतिथि रहे। शाम के मुकाबलों में जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह, दीपक सिंह तोमर और निशांत सिंह गोल्डी मौजूद रहे। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *