भास्कर न्यूज | राजिम छग के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका दो दिवसीय प्रवास पर धर्मनगरी राजिम पहुंचे। उनके आगमन पर राजिम विधायक अपने समर्थकों के साथ रेस्ट हाउस पहुंच कर उनका हृदय से आत्मीय अभिनंदन किया। राजिम विधायक रोहित साहू के अनुरोध पर नगर पंचायत राजिम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करेंगे पश्चात राजीवलोचन मंदिर दर्शन करेंगे। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, युवा नेता किशोर देवांगन, सरपंच संघ के अध्यक्ष हरीश साहू, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, किशोर साहू उपस्थित थे।


