प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो पानी टंकी पर चढ़ी प्रेमिका

भास्कर न्यूज । कवर्धा कवर्धा में बुधवार दोपहर एक युवती ने प्रेमी से शादी की जिद में हाइवोल्टेज ड्रामा किया। युवती सिटी कोतवाली के सामने पानी की टंकी पर चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी। नीचे मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। युवती को बहुत देर तक समझाया, पहले तो वह नहीं मानी लेकिन बाद में किसी तरह समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि युवती राजमहल चौक के पास रहने वाले एक युवक से प्रेम करती है। युवक की उम्र 21 साल से कम है। इसी कारण उसने शादी से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर युवती दोपहर 3 बजे टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद भी युवती मान नहीं रही थी। फिर ध्यान बंटाकर पुलिस जवान टंकी पर चढ़े और फिर उसे सुरक्षित नीचे उतार कर लाए। थाने पहुंचे दोनों के घरवाले शादी के लिए हुए राजी कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि युवती अपने पड़ोसी युवक से शादी करना चाहती है। दोनों के परिजन शादी के खिलाफ थे। पुलिस ने युवक, युवती और दोनों परिवारों को थाने बुलाया। सभी को समझाया गया। बाद में दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *