गदहाभाटा गांव का नाम अब सोनपुर और चंडालपुर बना चन्दनपुर

भास्कर न्यूज | कवर्धा सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक में बुधवार को जिले के दो गांवों के नाम भी बदलने पर मुहर लगा दी। जिनमें कवर्धा तहसील के ग्राम गदहाभाठा का नाम बदलकर सोनपुर व बोड़ला ब्लाक के ग्राम पंचायत चंडालपुर का नाम बदलकर चन्दनपुर किया गया है। सरकारी रिकॉर्ड में अब ये दोनों गांव नए नाम से जाने जाएंगे। राजस्व अभिलेख के अनुसार 1927-28 से दोनों गांव का नाम इसी आधार पर अब तक दर्ज था, जो कैबिनेट संसोधन के बाद बदला गया। ग्राम पंचायत सिंघनपुरी के सरपंच पीलाराम साहू ने गदहाभाठा गांव का नाम बदलकर सोनपुर करने की मांग की थी। जिस पर ग्रामसभा की बैठक में 3 अक्टूबर 2024 को प्रस्ताव पारित किए थे। प्रस्ताव पारित कर नाम बदलने की सहमति दी गई। जिस पर तहसीलदार और अनुविभागीय अधिकारी के प्रस्ताव के आधार पर ग्राम गदहाभाठा का नाम बदलकर सोनपुर करने की अनुशंसा की गई थी। यह प्रतिवेदन आगे की कार्रवाई के लिए आयुक्त दुर्ग संभाग के माध्यम से सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर को भेजा गया था। इसी आधार पर कर्रवाई की गई। राजस्व अभिलेख के अनुसार 1927-28 से ग्राम का नाम गदहाभाठा दर्ज था। जिसका सेन्सस कोड 439059 है। गांव की कुल आबादी करीब 550 है, साथ ही यहां मतदाता संख्या 417 हैं। गांव का कुल क्षेत्रफल 113.801 हेक्टेयर है। यहां के लगभग सभी परिवार अन्य पिछड़ा वर्ग से है। यहां विकास कार्य भी हुए है। जहां एक आंगनबाड़ी, प्राथमिक स्कूल भी संचालित है। साथ ही पेयजल के लिए सात हैंडपंप व निस्तारी के लिए 2शासकीय तालाब भी है। ग्रामीणों के अनुसार गांव को पहले सोनपुर के नाम से जाना जाता था। लेकिन सभी सरकारी और राजस्व अभिलेखों में गदहाभाठा नाम दर्ज कर दिया गया। यह कैसे हुए, इस पर ग्रामीणों का अलग अलग मत है। वर्तमान में इस नाम से गांव की पहचान को लेकर विरोध जताते आ रहे हैं। जिसके बाद नाम बदलकर सोनपुर करने की सिफारिश की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *