बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल

बालोद| राजहरा बंगाली क्लब के पास मुख्य मार्ग पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार ऋषभ सिन्हा घायल हो गया। पुलिस के अनुसार ऋषभ ने जानकारी दी है कि मंगलवार को सुबह 7 बजे घूमने के लिए साइकिल से गार्डन तरफ गया था। वहां से बंगाली क्लब होते हुए घर आ रहा था। इस दौरान मेन रोड में बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद साइकिल सहित सड़क में गिरने से घुटना, आंख के पास, कंधा व कोहनी में चोट लगी है। घटना की जानकारी माता-पिता को देने के बाद दादी के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा। राजहरा थाने में बाइक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *