विश्व पर्यावरण दिवस पर कोडरमा में विशेष पहल:झुमरी तिलैया में नगर वन बनेगा, 150 फलदार पेड़ लगाने का लक्ष्य

कोडरमा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘क्लीन तिलैया ग्रीन तिलैया’ अभियान की शुरुआत की गई। झुमरी तिलैया के बस स्टैंड परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में डीसी ऋतुराज ने दीप प्रज्वलन के साथ अभियान का शुभारंभ किया। डीसी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। शहरी क्षेत्र में नगर वन विकसित करने की योजना बनाई गई है। इस वन में पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को प्रकृति के करीब रहने का अवसर मिलेगा। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प जून माह में शहरी क्षेत्रों में 150 फलदार वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। डीसी ने लोगों से कपड़े या कागज के थैलों का उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में झुमरी तिलैया नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, सिविल सोसाइटी के सदस्य और आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *