रायगढ़ में आज फिर बेबी एलिफेंट कुंए में गिरा:पत्ता खाने के चक्कर में फिसला पैर, वन अमला ने किया रेस्क्यू, 3 दिनों में हाथी शावक का कुंआ में गिरने की दूसरी घटना

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में आज फिर से एक हाथी शावक कुंए में गिर गया। रात में वह अपने झुंड के साथ आया और कुंए के करीब पत्ता खाने पहुंचा था। तभी अचानक यह हादसा हो गया। घटना के बाद मामले की सूचना पर वन अमला ने रेक्स्यू शुरू किया और करीब 1 घंटे में हाथी को कुंए से बाहर निकाल लिया। बुधवार की रात को छाल वन परिक्षेत्र से 30 हाथियों का झुंड खरसिया रेंज की ओर पहुंचा। जहां गुर्दा सर्किल के तेंदुमुड़ी बीट में जंगल से निकलकर हाथी गांव के करीब आ गए। तभी वहां एक कुंए के पास हाथी का शावक पहुंचा और पत्ता खाने के चक्कर में वह एकाएक फिसलकर गया और कुंए में जा गिरा। ऐसे में रात भर वह कुंए में फंसे रहा और उनका झुंड नदी पार कर वापस छाल रेंज में चला गया। हाथी शावक सुबह चिंघाड़ने लगा। तभी इसकी जानकारी आसपास रहने वाले ग्रामीणों को हुई। ऐसे में तेंदुमुड़ी समेत आसपास के गांव के लोग यहां काफी संख्या में इक्ट्ठा हो गए। मामले की सूचना सुबह करीब 7 बजे वन अमला को मिली। मिट्टी पाटकर बनाया रास्ता
जहां तत्काल रेंजर व अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया गया। कुंए की एक ओर से जेसीबी से खुदाई शुरू किया गया। करीब 1 घंटे में कुंए को मिट्टी से पाटकर रास्ता बनाया गया। जिस पर चढ़कर हाथी शावक कुंए से बाहर आ गया और जंगल की ओर दौड़ लगा दिया।
शावक पर रख रहे नजर
बताया जा रहा है कि शावक जंगल की ओर दौड़ने लगा, तब उस पर वनकर्मी भी नजर रखने के लिए उसके पीछे जाने लगे। ड्रोन कैमरा से शावक पर नजर रखा जा रहा है। ताकि वह अपने झुंड से मिल सके। हांलाकि उसका झुंड दूसरे रेंज में पहुंच गया है। 3 दिन में दूसरी घटना
कुंए में हाथी शावक के गिरने की यह 3 दिन में दूसरी घटना है। इससे पहले घरघोड़ा रेंज के चारमार बीट में हाथी शावक कुंए में गिर गया था। जिसका भी वन अमला ने रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला था और आज फिर से दूसरी घटना घटित हो गई।
सुरक्षित बाहर निकाला गया
खरसिया वन परिक्षेत्र संतोषकांत ने बताया कि चारा खाने के चक्कर में हाथी शावक कुंए में गिर गया था। रेक्स्यू कर हाथी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उस पर नजर रखी जा रही है। ताकि वह अपने झुंड के पास पहुंच जाए। उसका झुंड नदी पार कर छाल रेंज में पहुंच गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *