बच्चों को रामायण पढ़ाइए…दुर्योधन को पहचान सकें:लखनऊ में कुमार विश्वास ने कहा- चार्टर्ड से चलने लगा तो छाती पीटने लगे

लखनऊ में मंगलवार को ‘अटल गीत गंगा’ कार्यक्रम में कवि कुमार विश्वास अपने रंग में दिखे। कहा- जब एक रामकथा कहने के लिए चार्टर्ड प्लेन से चला गया तो लोगों की छाती पर सांप लोटने लगे। ये किसने कहा है कि हराम वाले ही चार्टर्ड से चलेंगे, राम वाले नहीं। कुमार विश्वास ने फिर मंच से दोहराया कि अपने बच्चों को रामायण और महाभारत पढ़ाएं, ताकि मेरी तरह वो पहचान सकें कि दोस्त दुर्योधन है तो रथ से उतर जाए, नहीं तो कर्ण की तरह मारे जाएंगे। कुमार ने कहा कि मैंने पहचान लिया था दुर्योधन को, इसलिए यहां कविता पढ़ रहा हूं नहीं तो दिल्ली में शराब घोटाले का हिसाब दे रहा होता। दरअसल, बीते दिनों मेरठ महोत्सव में कुमार ने बिना किसी नाम लिए कहा- अपने बच्चों को नाम याद कराइए सीताजी की बहनों के, भगवान रामजी के भाइयों के..एक संकेत दे रहा हूं जो समझ जाएं उनकी तालियां उठें। अपने बच्चों को रामायण सुनवाइए। गीता पढ़वाइए…अन्यथा ऐसा न हो कि आपके घर का नाम तो रामायण है और आपके घर की श्रीलक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए। उनके इस तंज को शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी-जहीर की शादी से जोड़ा गया। कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने विश्वास पर निशाना साधते हुए कहा- आप एक लड़की के पिता हैं, थोड़ी सी भी शर्म हो तो माफी मांगिए। चौक स्थित अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। योगी ने कुमार विश्वास से उनकी कविता कोई दीवाना कहता है…सुना। भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष मना रही है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ‘अटल गीत गंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम से जुड़े अपडेट पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *