जीईएल चर्च परिसर और परिसर के बाहर क्रिसमस को लेकर उल्लास दिखा। चर्च परिसर में ही सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे। जहां लोग सेल्फी ले रहे थे। परिसर के बाहर क्रिसमस से संबधित चीजें बिक रही थीं। चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया था। ईसाई समुदाय के लोग पूरे परिवार के साथ शाम में चर्च परिसर पहुंचे थे। चर्च घूमने देर रात तक अन्य समुदाय के लोग भी पहुंचते रहे। चर्च के बाहर लगे एलईडी स्क्रीन पर भी लोग चर्च सर्विस देख रहे थे। परिसर में लोगों के बैठने के लिए हजारों कुर्सियां लगाई गई थीं। संत मारिया महागिरजा के अंदर और बाहर अभूतपूर्व साज-सज्जा की गई थी। एक किमी तक पूरे पुरुलिया रोड को सजाया गया था। रोड की दोनों तरफ क्रिसमस केम, सांता क्लॉज, क्रिसमस ट्री व क्रिसमस से संबंधित चीजों की दुकानें लगी थीं। रातभर पुरुलिया रोड में समुदाय के लोग क्रिसमस कैरोल पर थिरकते रहे। कई जगह आतिशबाजी हो रही थी। सीएनआई चर्च परिसर में उत्सवी माहौल था। परिसर में ही एलईडी स्क्रीन लगे थे। जिसमें चर्च की सर्विस दिखाई जा रही थी। बच्चे, बड़े सभी सेल्फी लेते दिखे। ऐसा ही नजारा खोरहाटोली स्थित चर्च क्विन लेडी ऑफ लॉर्ड्स चर्च में दिखा। मुख्य कार्यक्रम स्तल पर हजारों कुर्सियां लोगों के बैठने के लिए लगी थीं। सभी बालक येसु के जन्म की प्रतीक्षा करते दिखे। 12 बजते ही पूरा इलाका प्रभु के जयकारों से गूंज उठा। इधर मेनरोड समेत शहर के सभी प्रमुख स्थानों में बड़े-बड़े साउंड बॉक्स लगाकर क्रिसमस गीतों पर युवक-युवतियां नृत्य करते दिखे।


