रांची | रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डीएचआर प्रोजेक्ट को लेकर मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के एक पद के लिए रिक्ति निकाली थी। 23 दिसंबर को इस पद के लिए इंटरव्यू लिया गया था। जिसके परिणाम की घोषणा सोमवार को ही देर शाम की गई। इस पद के लिए रोहित निशांत लकड़ा का चयन किया गया है। जबकि रजत कुमार और विकास कुमार पांडेय को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। प्रबंधन ने चयिनत उम्मीदवार को 15 दिन के भीतर रिम्स में योगदान देने का निर्देश दिया है।


