पतरातू विद्युत उत्पादन संयंत्र के आधुनिकीकरण के लिए बैंक ऑफ इंडिया से समझौता

रांची | पतरातू विद्युत उत्पादन केंद्र के आधुनिकीकरण के लिए पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू किया है। इस एमओयू के तहत बैंक ऑफ इंडिया संयंत्र के आधुनिकीकरण के लिए 2100 करोड़ रुपए का ऋण देगा। ऋण समझौते पर पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरके सिंह ने हस्ताक्षर किए। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमसीएलआर और रिजर्व बैंक रेपो दर से जुड़ी प्रतिस्पर्धी ब्याज दर पर 2100 करोड़ रुपए के कार्यशील पूंजी ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह हस्ताक्षर बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *