वाम दलों का प्रतिवाद दिवस 30 को

रांची | वाम दल 30 दिसंबर को प्रतिवाद दिवस मनाएंगे। भाकपा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव और भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने मंगलवार को एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि बाबा साहेब के प्रति अमित शाह ने अपमानजनक टिप्पणी की है। इसके खिलाफ 30 दिसंबर को प्रदेश में सभी वाम दल अमित शाह के बयान के प्रतिवाद में सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे। आरोप लगाया कि देश संविधान का 75वां वर्षगांठ मना रहा है, लेकिन मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने में लगी हुई है। न्यायपालिका से लेकर चुनाव आयोग तक इसके शिकार हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *