फाजिल्का में एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर से मौत:सीएम सुरक्षा में तैनात, बेटी ने दी मुखाग्नि, सब-इंस्पेक्टर बनने वाले थे

फाजिल्का जिले के गांव कुंडल के रहने वाले और सीएम सुरक्षा में तैनात एएसआई मनप्रीत सिंह की गोली लगने से मौत होने का मामला सामने आया है l इसके बाद उनकी मृतक देह को उनके गांव कुंडल लाया गया l जहां पर सैनिक रस्मों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया l हालांकि इस दौरान उनकी 13 वर्षीय बड़ी बेटी ने मनप्रीत सिंह की अर्थी को कंधा दिया और मुखाग्नि दी l कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में डयूटी जानकारी के अनुसार 10 वर्ष पैरामिलिट्री में सर्विस करने के बाद 2018 में पंजाब पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप में भर्ती हुए मनप्रीत सिंह अब सीएम सुरक्षा में तैनात थे l अब वह बहादुरगढ़ कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में बतौर एएसआई ड्यूटी निभा रहे थे और आने वाले दो महीनों तक विभाग में सब इंस्पेक्टर बन जाना था, लेकिन सर्विस रिवाल्वर की सफाई करते वक्त अचानक फायर हुआ और गोली लगने से उनकी मौत हो गई l गांव कुंडल में लाया गया शव मनप्रीत के शव को फाजिल्का के गांव कुंडल में लाया गया, जहां पर सैनिक रस्मों के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ और उन्हें अंतिम विदाई दी गई l बता दे कि एएसआई की 13 वर्षीय बड़ी बेटी ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया और उनकी चिता को मुखाग्नि दी l मनप्रीत सिंह की दो बेटियां बड़ी बेटी गुरु सिफत और छोटी गुरजाप कौर है l बेटी को बनाना चाहते थे आईपीएस अधिकारी मनप्रीत सिंह अपनी बेटी को आईपीएस अधिकारी बनाना चाहता था l हालांकि मौके पर पहुंचे अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि 2 तारीख की शाम को ड्यूटी एसओजी के दौरान पटियाला में सर्विस रिवाल्वर की सफाई के दौरान यह हादसा हुआ है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *