फिरोजपुर में सरपंच सुसाइड केस में नया मोड़:परिवार बोला-विधायक और पीए ने ली 15 लाख की रिश्वत, कमीशन मांगने से था परेशान

फिरोजपुर के गुरुहरसहाय में गांव तारीड्डा के सरपंच जशनप्रीत सिंह की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के पिता तरसेम लाल ने एसपी को दी शिकायत में विधायक फौजा सिंह सरारी और उनके पीए बचित्र सिंह लाडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का आरोप है कि विधायक और उनके पीए ने जशनप्रीत को सरपंच बनाने के लिए 15 लाख रुपए की रिश्वत ली थी। इसके बाद विकास कार्यों के अनुदान से कमीशन की मांग की जा रही थी। साथ ही गांव में विरोधी दल के लोगों को समर्थन देकर जशनप्रीत को अपमानित किया जा रहा था। इन्हीं कारणों से परेशान होकर 25 वर्षीय जशनप्रीत ने पिछले शनिवार को अपने घर में खुद को गोली मारकर जान दे दी। विधायक ने सोशल मीडिया पर रखा पक्ष आम आदमी पार्टी के युवा विंग के प्रदेश सचिव दीपक शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों लोग विधायक और उनके पीए के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। कई गांवों की पंचायतें भी पीड़ित परिवार के समर्थन में आ गई हैं। विधायक फौजा सिंह ने दो दिन बाद सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा है। परिवार को गुमराह कर राजनीति करने का आरोप उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के लोग परिवार को गुमराह कर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने जशनप्रीत को बेटे समान बताते हुए उसकी मौत पर दुख जताया है। पुलिस ने फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की है और परिवार को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। रविवार को होने वाले भोग समारोह से पहले इस मामले में नए खुलासे की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *