अबोहर में व्यक्ति ने की सुसाइड की कोशिश:बेटे और पत्नी ने मिलकर पीटा, मनरेगा काम के दौरान पिया स्प्रे

फाजिल्का जिले के अबोहर के गांव खुइयां सरवर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। लकड़ी के मिस्त्री राजाराम (45) ने मनरेगा कार्य के दौरान स्प्रे पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। अस्पताल स्टाफ द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। बेटा करता था पैसों की मांग जानकारी के अनुसार राजाराम ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को घर से बेदखल कर दिया था। फिर भी बेटा उनके घर आकर पैसे मांगता है। उनकी पत्नी भी बेटे का साथ देती है। राजाराम मिस्त्री के काम के साथ मनरेगा में भी मजदूरी करते हैं। कल रात पत्नी और बेटे ने मिलकर राजाराम की पिटाई की। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन घटना से व्यथित होकर उन्होंने वीरवार सुबह मनरेगा काम के दौरान स्प्रे पी लिया। आसपास के लोगों ने उनकी हालत बिगड़ती देख एम्बुलेंस बुलाई। अस्पताल में राजाराम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने के बाद भी उनके परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। अस्पताल स्टाफ द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *