एक होगी सिपाही भर्ती नियमावली, संशोधन पर विचार कर रही सरकार

रांची | झारखंड में सभी तरह की सिपाही भर्ती के लिए एक नियमावली होगी। इसके लिए वर्तमान नियमावली में संशोधन किया जाएगा। इसके लिए पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व बिहार की सिपाही भर्ती नियमावली का अध्ययन किया जा रहा है। इसपर राज्य सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विचार चल रहा है। उत्पाद, झारखंड पुलिस के सिपाही सहित ऐसे सभी वर्गों के आरक्षी के लिए एक नियमावली होगी। वर्तमान में एक घंटे में 10 किलोमीटर की दौड़ का प्रावधान है। इसमें समय आैर दूरी को कम किया जाएगा। कई राज्यों में सिपाही के लिए शारीरिक परीक्षा में साढ़े छह मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने का प्रावधान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *