छत्तीसगढ़ में बिजली कर्मचारियों के लिए दुर्घटना बीमा का प्रावधान किया गया है। जिसके तहत 33/11 KV उपकेंद्र में कार्य करने वाले सब स्टेशन ऑपरेटर को नए निविदा में 10 लाख दिया जायेगा। 27 जनवरी 2025 को विद्युत ठेका श्रमिक संघ ने छत्तीसगढ़ शासन, विद्युत कंपनी और श्रम आयुक्त से मांग की थी। जिसे नए निविदा प्रणाली में शामिल किया गया है। इस नई सुविधा के लिए आभार व्यक्त करने संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू ने विद्युत वितरण कंपनी के एम. डी भीम सिंग कंवर से मुलाकात कर सहर्ष धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही विद्युत कंपनी में कार्य कर रहे सभी ठेका कर्मचारियों के होने वाले सभी निविदा में 10 लाख का बीमा लागू करने का अनुरोध किया गया है।


