रामगढ़ में बनेगा भव्य राममंदिर, सांसद-विधायक ने किया भूमिपूजन:अयोध्या की तर्ज पर एक करोड़ की लागत से बनेगा मंदिर, रामगढ़ को मिलेगी नई पहचान

ऐतिहासिक रामगढ़ में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। गुरुवार को सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल द्वारा राम मंदिर निर्माण का भूमिपूजन किया गया। राम मंदिर के निर्माण में फिलहाल एक करोड़ रुपए की लागत अनुमानित है। यह राशि जनसहयोग से एकत्र की जाएगी। रामगढ़ की पहचान छत्तीसगढ़ में पुरातन कालीन नाट्यशाला से है। ऐसी मान्यता है कि भगवान राम ने अपने वनवास काल के दौरान यहां कुछ समय व्यतीत किया था। रामगढ़ को राम गमन पथ पर्यटन योजना में भी शामिल किया गया है। रामगढ़ में प्रस्तावित भव्य मंदिर 100 फीट लंबा और 70 फीट चौड़ा होगा। मंदिर की ऊंचाई जमीन से 65 फीट होगी। अयोध्या के राममंदिर की तर्ज पर होगा निर्माण
रामगढ़ के राम मंदिर का निर्माण अयोध्या की तर्ज पर किया जाएगा। यहां प्रभु राम की प्रतिमा स्थापित होगी। विधायक राजेश अग्रवाल ने बताया कि मंदिर का निर्माण जिला प्रशासन और जन सहयोग से होगा। मंदिर बनने से रामगढ़ में दर्शन के साथ पर्यटन भी बढ़ेगा। विधायक ने की 5 लाख देने की घोषणा
विधायक ने मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं सांसद ने कहा कि वे गुप्त दान करेंगे। भूमि पूजन अवसर पर कलेक्टर विलास भोस्कर, एसपी राजेश अग्रवाल, भाजपा नेता आलोक दुबे, कैलाश मिश्रा, विनोद हर्ष, मुकेश तिवारी, प्रबोध सिंह, अखंड विधायक सिंह, दिनेश बारी, ओमप्रकाश सिंह, दिनेश साहू, राधेश्याम सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र साहू, अनिल प्रताप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। रामगढ़ में बढ़ाई जाएगी सुविधा
विधायक राजेश अग्रवाल ने बताया कि सीता बेंगरा से मंदिर मार्ग की सीढ़ियों के दोनों ओर पौधे लगेंगे। जानकी मंदिर की सीढ़ियों में शेड बनाए जाएंगे, ताकि लोग विश्राम कर सकें। सुरक्षा के लिए ऊपरी हिस्सों में आवश्यक बेरिकेडिंग की जाएगी। पौधारोपण कर प्रकृति को बचाने का संदेश
इस अवसर पर अतिथियों ने पौधरोपण भी किया। उपस्थित लोगों को पांच सौ पौधों का वितरण किया गया और एक पेड़ मां के नाम तहत पौधे लगाने की अपील की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *