रायपुर में युवक-युवतियों के बीच मारपीट….VIDEO:लड़कियां बुरी तरह से घायल होकर अस्पताल पहुंची, मारपीट की वजह साफ नहीं

रायपुर में युवक-युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दो-तीन लड़के और चार-पांच लड़कियों के बीच जमकर हाथापाई हो रही है। ये पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के महादेव घाट क्षेत्र का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, लड़कियां महादेव घाट इलाके से गुजर रही थी। तभी वहां पर मौजूद कुछ लड़कों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों आपस में एक-दूसरे का विरोध करने लगे। इस बीच मारपीट शुरू हो गई। हालांकि, जवाब में लड़कियों ने भी लड़कों की पिटाई की है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। बताया जा रहा कि मारपीट के बाद कई लड़कियां बुरी तरह घायल हो गई। इनमें से एक लड़की की उंगली में चोटें आई है। वहीं, एक के चेहरे पर चोट लगी है। इसके अलावा कई अन्य लड़कियां घायल हुई हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में मारपीट की वजह साफ नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *