शिक्षक युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी:जांजगीर-चांपा के बम्हनीडीह BEO एमडी दीवान निलंबित, वरीयता सूची में अनियमितता का आरोप

जांजगीर-चांपा जिले में स्कूल शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में लापरवाही के कारण बम्हनीडीह विकासखंड शिक्षा अधिकारी एमडी दीवान को निलंबित कर दिया है। शिक्षक पदस्थापना के लिए वरीयता सूची तैयार करने में एमडी दीवान द्वारा अनियमितता बरती गई। विभाग ने काउंसलिंग से पहले सूची में आवश्यक सुधार कर प्रक्रिया को पूरा किया। फिर भी शुरुआती चूक को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। स्कूल शिक्षा विभाग, बिलासपुर संभाग के संयुक्त निदेशक ने यह कार्रवाई की है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। भविष्य में भी ऐसी अनियमितताओं पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *