चंडीगढ़ पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ प्रशासक ने किया स्वागत:हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे; ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ चंडीगढ़ और उन्हें रिसीव करने के लिए चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया और चीफ सेक्रेटरी राजीव वर्मा पहुंचे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पंजाब राजभवन में पहुंचे, चंडीगढ़ पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है और कई रास्ते डायवर्ट किए गए हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तीन दिवसीय हिमाचल दौरे पर हैं। वह सोलन में छात्रों से बातचीत करेंगे। उप राष्ट्रपति 5 जून को तीन दिवसीय दौरे पर शिमला और सोलन जा रहे हैं। वह राष्ट्रपति निवास छराबड़ा में रुकेंगे। 5 और 6 जून को शिमला में रुकने के बाद 7 जून को नौणी विश्वविद्यालय, सोलन में होने वाले संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। वहां वह विद्यार्थियों और फैकल्टी के साथ संवाद करेंगे। शिमला और सोलन प्रशासन ने उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनकी सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और अन्य एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। पंजाब राजभवन में रुकेंगे उपराष्ट्रपति डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 7 जून को विश्वविद्यालय में करीब दो घंटे तक विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे। चंडीगढ़ में वे जीएमसीएच-32, पंजाब राजभवन और पीजीआई जाएंगे। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के कुछ रास्तों पर ट्रैफिक को रोका जाएगा या डायवर्ट किया जाएगा। पंजाब राजभवन तक ट्रैफिक बंद रहेगा पुलिस के मुताबिक 5 जून को शाम को एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से न्यू लेबर चौक और न्यू लेबर चौक से हीरा सिंह चौक होते हुए पंजाब राजभवन तक ट्रैफिक बंद रहेगा। यानी इस एक घंटे के दौरान इन रास्तों पर वाहन नहीं चल सकेंगे। इसके अलावा 6 जून को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक भी यही रास्ते बंद रहेंगे। इस दौरान पंजाब राजभवन से हीरा सिंह चौक, फिर वहां से न्यू लेबर चौक और वहां से एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट तक की सड़क पर ट्रैफिक नहीं चलेगा। पुलिस ने लोगों से की अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन समय के बीच में वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस अपने सोशल मीडिया पेज पर पल-पल की जानकारी देती रहेगी, जिससे लोग ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी ले सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *