रातू| सीएन राज प्लस टू स्कूल रातू का इंटर कला में बेहतर रिजल्ट रहा। स्कूल की रानी कुमारी 84.4%, सोनामनी कुमारी 81.8%, अभिजीत कुमार यादव 79.6%, सलोनी कुमारी 77.2%, सोनी उरांव 73.6% अंक प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार ने कहा इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा फल मैट्रिक से लेकर इंटर कला, विज्ञान और वाणिज्य का काफी अच्छा रहा।


