ओरमांझी| विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को ओरमांझी के तालाब किनारे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवकों ने बताया कि आज का दिन प्रकृति के प्रति हमारे दायित्व का प्रतीक है। हमने आज वृक्षारोपण कर ‘एक वृक्ष – अनेक जीवन’ के संकल्प को दोहराया है।


