विश्व पर्यावरण दिवस पर रांची रेल मंडल ने 700 से अधिक पौधे लगाए

रांची रेल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया और मंडल के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिन्द्रा ने मंडल कार्यालय प्रांगण में रेल अधिकारियों व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। शपथ के उपरांत मंडल रेल कार्यालय से हटिया स्थित सेरसा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के समीप खिलाड़ियों के लिए बनाए गए स्पोर्ट्स हॉस्टल परिसर तक वॉकथॉन” का आयोजन किया गया। इसके बाद रेल प्रबंधक मंडल के शाखा अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा स्पोर्ट्स हॉस्टल परिसर में पौधरोपण किया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रांची रेल मंडल द्वारा 700 से अधिक पौधे लगाए गए। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रांची रेल मंडल में 22 मई से 5 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस अभियान चलाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *