सीयूजे ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

रांची | झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के पर्यावरण विज्ञान विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वैश्विक थीम “बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन” पर आधारित विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियों का आयोजन किया। यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित िकया गया, बल्कि स्थानीय समुदाय की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई। कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने विश्वविद्यालय के चरक औषधीय उद्यान में पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण के लिए सजग होना होगा। मौके पर कुलसचिव, के. कोशला राव, परीक्षा नियंत्रक, डॉ. बीबी मिश्रा और प्रो. अरविंद चंद्र पांडेय मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *