पौधरोपण के साथ संरक्षण जरूरी : कुंदन

रांची | विश्वंभर फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर सदस्यों द्वारा हरमू के वसंत विहार स्थित भगवती एम्पायर प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर गुलमोहर, आम, कदम, आमरूद, अनार जैसे फलदार पौधे लगाए गए। संयोजक कुंदन सिंह ने कहा कि पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण आवश्यक है। एक पौधा एक पुत्र के समान है। मौके पर फाउंडेशन के सचिव नवीन कुमार झा, समिति के सदस्य अमरनाथ झा, अरुण कुमार झा, राजेश झा, विनोदानंद झा, कुंदन सिंह, कुमुद झा, किशोर झा उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *