पर्यावरण के संरक्षण के लिए युवाओं ने ली शपथ

सिटी रिपोर्टर | रांची विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन व मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में मोरहाबादी के पहाड़ी टोला में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पौधारोपण किया गया। अध्यक्षता अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने की। फाउंडेशन के सचिव रूपा कुमारी, समाज सेवी संजीव कुमार, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, निशांत यादव, अश्विनी कुमार, हरिकेश भारद्वाज आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें नशा मुक्ति के लिए भी शपथ दिलाई गई। सैकड़ों युवाओं ने कहा कि वे पर्यावरण की रक्षा करेंगे और राज्य व देश को नशा मुक्त करने में अपना पूरा योगदान देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *