रांची | महादेव मंडा विकास समिति ट्रस्ट, चुटिया द्वारा ऐतिहासिक महादेव मंडा प्रांगण में पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सीपी सिंह द्वारा बरगद व साल का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष राधेश्याम केसरी, सचिव राजकुमार महतो, कोषाध्यक्ष प्रमोद गोप, संजय प्रसाद, रणजीत राम, मनोज गोप, बादल महतो, अमित साहू, गुल्लू गोप, मिथिलेश गोप, बुलू महतो, तपन महतो, सुजीत शर्मा आदि शामिल हुए।


