रांची | जिला स्कूल के पूर्व प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद सिंह का 4 जून को इलाज के दौरान निधन हो गया। रांची के पारस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। हरमू मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र रविन्द्र भारती ने दी। उनके निधन पर रांची जिला स्कूल में गुरुवार को शोकसभा हुई । उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।


