बच्चों ने नृत्य व नाटक का किया मंचन

सिटी रिपोर्टर | रांची जीइएल चर्च के रांची यूथ फेलोशिप की ओर से टेंपल ऑफ गोड थीम पर आयोजित वैकेशन बाइबल स्कूल का गुरुवार को समापन हो गया। समारोह की शुरुआत प्रार्थना से हुई। प्रार्थना अंकित टोप्पो द्वारा की गई। इसके बाद आदिति सुरीन द्वारा बाइबल पढ़ा गया। शिक्षकों द्वारा साक्षीवाणी गाना, परमेश्वर ही की दया से.., गीत गाकर गाया गया। मुख्य अतिथि बिशप संदीप सीमांत तिर्की थे। अतिथि महिला समिति की सचिव लिली कुजूर, प्रमोद चंद्र लकड़ा, ओशित लकड़ा, पादरी ममता बिलुंग और बच्चों के माता-पिता उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने अपने संदेश में कहा कि हमलोग को रोज प्रार्थना करना है। बाइबल पढ़ना है, अपने हृदय को ऐसा तैयार करना है कि प्रभु हमारे शरीर जो परमेश्वर का मंदिर है इसमें वास करे। बच्चों द्वारा डांस व नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सभी बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *