रांची | श्री श्याम मंडल द्वारा 6 जून को अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में निर्जला एकादशी उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें श्री श्याम प्रभु का भव्य शृंगार, ज्योत, भोग, संगीतमय संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 7 जून को चांदनी द्वादशी पर रमेश बंका व उनके परिवार द्वारा संध्या 6.30 बजे श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित कर भक्तों के बीच वितरण किया जाएगा। यह जानकारी श्री श्याम मंडल के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार ने दी।


