शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई

रांची |शिव शक्ति विकास समिति के तत्वावधान में ग्रीन सिटी आम बागान नावा सोसो रांची में नवनिर्मित शिव मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन गुरुवार को पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद भगवान का नगर भ्रमण, स्नान, प्राण-प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक, आरती, पुष्पांजलि क्षमापन और प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर दो बजे से भंडारा का आयोजन किया गया। इसी दौरान अखंड कीर्तन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य यजमान के रूप में संजय कुमार त्रिवेदी और सुधा त्रिवेदी समेत अन्य लोगों का योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *