धमतरी| शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या कॉलेज में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का थीम ‘एक पेड़ मां के नाम’ था। आयोजन प्राचार्य डॉ. अनिता राजपुरिया के निर्देशन में हुआ। उद्देश्य- पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता बढ़ाना और परिसर को हराभरा बनाना। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रंजना साहू थीं। उन्होंने कहा कि यह केवल कार्यक्रम नहीं, प्रकृति से जुड़ने की पहल है। वृक्षारोपण से धरती को हरा और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के बाद परिसर में पौधरोपण हुआ। प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। नीम, आम, आंवला, अशोक और अन्य छायादार व औषधीय पौधे लगाए गए। सभी ने पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी ली। मंच संचालन डॉ. चन्द्रशेखर बांधे ने किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. रोहिणी मरकाम ने सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामा साहू, पूर्व सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, भाजपा गंगरेल मंडल अध्यक्ष मोनिका देवंागन, जनपद पंचायत सभापति अनिता यादव, भाजयुमो जिला महामंत्री जय हिन्दुजा, जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर थे।


