सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट, 81200 पर आया:निफ्टी भी 50 अंक नीचे; मेटल-रियल्टी शेयरों में तेजी, ऑटो में गिरावट

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के ब्याज दरों के ऐलान से पहले शेयर बाजार में आज यानी 6 जून को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 200 अंक की गिरावट के साथ 81,200 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है। ये 24,700 के स्तर पर है। आज के कारोबार में मेटल और रियल्टी शेयरों में तेजी है। जबकि ऑटो शेयरों में गिरावट है। निफ्टी मेटल और रियल्टी इंडेक्स करीब आधा फीसदी ऊपर है। ऑटो इंडेक्स 0.10% नीचे है। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार विदेशी निवेशकों ने शेयर बेचे, घरेलू निवेशकों ने खरीदे NSE पर उपलब्‍ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार 5 जून 2025 को विदेशी निवेशकों यानी FII ने कैश सेगमेंट में 208 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्‍थागत निवेशकों यानी, DIIs ने इस दौरान 2,382 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। कल शेयर बाजार में तेजी रही थी शेयर बाजार में कल यानी 5 जून को तेजी रही। सेंसेक्स 444 अंक की बढ़त के साथ 81,442 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 130 अंक की तेजी रही। ये 24,750 के स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट रही। IT, FMCG और मेटल शेयर में तेजी देखने को मिली है। वहीं ऑटो और सरकारी बैंकों के शेयर्स में गिरावट रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *